Fresher party of JCDM College of Engineering
छात्र समर्पण, निष्ठा,अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के गुण करें धारण: डॉ जयप्रकाश
21 नवंबर 2025:
किसी भी संस्थान में नया सत्र एक नई ऊर्जा उल्लास एवं उमंग के रंगों की बहार से सराबोर होता है ।नए छात्र अपने कॉलेज जीवन की शुरुआत के लिए उत्साहित होते हैं वहीं सीनियर छात्र अपने नए दोस्त बनाने में उत्सुक होते हैं इन्हीं भावनाओं को समझने एवं यादगार बनाने के लिए जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी पल्स 2 k25 का आयोजन किया गया इस पार्टी में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉक्टर जयप्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर वरिंदर सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया जिसमें जे सीडी विद्यापीठ के अन्य संस्थाओं के प्राचार्य गण भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ वरिंदर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि जे सी डी विद्यापीठ स्थापित करने में जननायक चौधरी देवीलाल जी के विचारों और सपनों को हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं। यह मैनेजमेंट के प्रयासों एवं समर्पण का परिणाम है कि आज जेसीडी विद्यापीठ में हजारों छात्र विभिन्न कोर्सों में एडमिशन लेकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ जयप्रकाश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, कार्य क्षमता एवं मार्गदर्शन में सभी संस्थान सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग केवल एक कोर्स नहीं अपितु समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। छात्र अपनी मेहनत, जिज्ञासा, टीमवर्क एवं रिसर्च द्वारा नई तकनीक विकसित करके समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
मुख्य अतिथि डॉक्टर जयप्रकाश ने प्राचार्य डॉ वरिंदर सिंह को शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे जीवन में समर्पण, निष्ठा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के गुणों को धारण करें और सफलता हासिलकरें। उन्होंने कहा की इंजीनियरिंग केवल एक कोर्स नहीं अपितु समस्याओं के समाधान खोजने एवं नई तकनीक विकसित करके उन्हें क्रियान्वन करने में है। ऐसा करके वे समाज के कल्याण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा रंग-रंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत करके उपस्थित जनों का मनोरंजन किया गया। इस अवसर पर सिविल विभाग की छात्रा छवि ने “आजा नचले”गीत पर नृत्य प्रस्तुत पर करके सब का मन मोह लिया वही कंप्यूटर विभाग की छात्रा ज्योति ने “नैनो वाले ” गीत पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। जीवितेश एवं जतिन की जोड़ी ने गिटार पर “मैं रंग शरबतों का” गीत प्रस्तुत करके मनोरंजनकिया। कंप्यूटर विभाग के छात्र राहुल व टीम ने ” जेठालाल” के एक्ट पर फनी डांस प्रस्तुत किया और सबको हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के छात्र देवांग एवं टीम ने पंजाबी गानों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कंप्यूटर विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा इशिता ने “सिर उत्ते कैंहदा चुन्नी” जीत पर डांस प्रस्तुत किया। वहीं द्वितीय वर्ष की छात्रा इशा एवं दीपिका ने “बैरन पल्लू करके” गीत पर डांस प्रस्तुत किया और वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के चुनाव के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सिविल विभाग की छात्रा छवि को मिस फ्रेशर घोषित किया गया वहींकंप्यूटर विभाग छात्र राहुल को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया। कंप्यूटर विभाग के इशिता एवं जीवितेश को क्रमशः मिस एवं मिस्टर टैलेंट घोषित किया गया । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग की छात्रा अंजलि एवं कंप्यूटर विभाग के छात्र राजा को निर्णायक मंडल द्वारा मिस एवं मिस्टर ईव घोषित किया गया। विजयी छात्रों के चुनाव के लिए लिए डॉक्टर सिल्की एवं इंजीनियर अमन पॉल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में छात्रों कवन गुन कौर, दीपांशी, राजा, नवजोत,वीर सिंह, रितेश, हितांशु,नवनीत कौर एवं कुलजीत द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज की कल्चरल इंचार्ज इंजीनियर मनीषा निरनिया की देखरेख में किया गया था।
कार्यक्रम में जे सी डी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार डॉ सुधांशु गुप्ता, फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य डॉ मोहित कुमार, मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य श्री रणजीत सिंह, डॉ अमरीक गिल, डॉ सत्यनारायण, मिस नीतू झींजा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।