Call: 01666-238106 Call: 01666-238109
Working Hours: 9:00AM - 5:00PM
Email us: principaljcdcoe@gmail.com

Farewell Party 2026(Signing Off-Journey to New Horizons)

इंजीनियरिंग: ज्ञान और नवीनता का समन्वय: डॉ. जय प्रकाश

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भव्य विदाई समारोह आयोजित

दिनांक 4 मई 2026 को जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा के अंतर्गत स्थापित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलन

के साथ किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. मोहित कुमार, प्रो. रणजीत सिंह , डॉ. अमरिक गिल, कोऑर्डिनेटर इंजीनियर आर.एस. बराड़  तथा रजिस्ट्रार डॉ. सुधांशु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश ने अपने

प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संबंधों, प्रेरणा, नवाचार और नवीनता का समन्वय है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल और ज्ञान का सही दिशा में उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदार बनकर कार्य करना चाहिए तथा अपने प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

समारोह के दौरान “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल” के चयन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत हिमालय आजाद ने ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पंकज ने मधुर हिंदी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दि

या, जबकि पारस ने अपनी कविता एवं ग़ज़ल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बलजिंदर ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर खूब सराहना प्राप्त की और अनुजा ने राजस्थानी नृत्य से सभी को आनंदित किया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की चार वर्षों की यादों को संजोते हुए एक भावुक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसने उपस्थित सभी को भावुक कर दिया।

प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा पारस को “मिस्टर फेयरवेल” तथा ममता को “मिस फेयरवेल” घोषित किया गया। पंकज को “मिस्टर पर्सनालिटी” और बलजिंदर को “मिस पर्सनालिटी” का खिताब मिला। अनु को “मिस टैलेंट” तथा हिमालय आजाद को “मिस्टर टैलेंट” घोषित किया गया।

निर्णायक मंडल की भूमिका कंप्यूटर विभाग की अध्यक्ष इंजीनियर अमन पाल एवं अप्लाइड साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ. सिल्की बाघला ने निभाई। कार्यक्रम का सफल आयोजन कल्चरल इंचार्ज इंजीनियर मनीषा निरानिया के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों श्वेता, पावनी, निहारिका, मानव एवं अंशुल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।